Hope Lyrics Meaning in Hindi - XXXTentacion Song
Hope एक गीत है जिसे दिवंगत अमेरिकी रैपर XXXTentacion ने एक सामूहिक हत्या के पीड़ितों को समर्पित किया है। यह घटना फरवरी 2018 में फ्लोरिडा के पार्कलैंड में स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में हुई थी जिसमें सत्रह लोगों को एक पूर्व छात्र ने गोली मार दी थी। निश्चित रूप से इस घटना ने XXXTentacion सहित देश को, विशेष रूप से फ्लोरिडा राज्य के निवासियों को हिलाकर रख दिया। गीत संरचना काफी छोटी है। लिरिक्स को चार भागों में बाटा गया है जो क्रमश : Intro, Chorus, Bridge, तथा फिर से Chorus हैं। मैं आपको लिरिक्स के हर लाइन का मतलब बताऊंगा। Title Meaning गाने का शीर्षक अंग्रेजी शब्द "Hope" का मतलब उम्मीद होता हैं। तो X सोचता है कि जो मर गया वो वापस तो नही आ सकता न ही कोई उसकी जगह ले सकता हैं, लेकिन जिंदगी अभी भी बाकी हैं इसलिए उन्हें Hope (उम्मीद) है की यह दुःख की घड़ी एक दिन रुकेगी जिसके बाद खुशियां लोट आयेंगी। इसी उम्मीद के साथ वह खुशी से भरे भविष्य की कल्पना कर रहे हैं। Hope Lyrics Hindi Translation Intro Yeah Rest in peace to all the kids that lost their lives in the Parkland shooting...