Astronaut in the Ocean Song Meaning in Hindi | Masked Wolf
कुछ गाने तुरंत वायरल हो जाते हैं, लेकिन अन्य गाने अधिक समय लेते हैं, जैसे कि हिट गाना "Astronaut in the Ocean", इस गीत के गायक ऑस्ट्रेलियाई रैपर Masked Wolf (उर्फ हैरी माइकल)। एमिनेम और 50 सेंट जैसे हिप-हॉप कलाकारों से प्रेरित है। Masked Wolf ने डिप्रेशन के साथ अपने संघर्ष के बारे में एक गाना रिकॉर्ड किया फिर इसे 2019 की गर्मियों में YouTube पर अपलोड किया। Astronaut in the Ocean Song की जानकी Astronaut in the Ocean, गाने ने ऑस्ट्रेलियाई रैपर Masked Wolf को पहली बार Billboard Hot 100 में जगह बना कर दी। यह song सबसे पहले जून 2019 में रिलीज़ किया गया उस समय इसे अधिक लोकप्रियता तथा सफलता नहीं मिली थी। हालाँकि, एक साल बाद जनवरी 2021 में फिर से रिलीज़ के बाद, इस गाने ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी। गाने के वायरल होने के पीछे शॉर्ट विडियोज शेयरिंग एप TikTok का हाथ हैं। सबसे पहले गाना अमेरिका में TikTok के माध्यम से काफ़ी वायरल हुआ। पहली नज़र में, ‘समुद्र में एक अंतरिक्ष यात्री’ का होना एक बेतुके बयान की तरह लग सकता है। एक अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में होता है, समुद्र में नहीं। लेकिन य...